Sunday , December 3 2023
Breaking News

भारत जोड़ो यात्रा’ में अब होगी प्रियंका गाँधी की एंट्री!

4 दिन तक यात्रा में देंगी भाई का साथ,चलेंगी कदम से कदम मिलाकर!

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार से मध्य प्रदेश में चार दिनों के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी. और पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा के लिए आज भी विश्राम का दिन है. कल यात्रा बुरहानपुर के पास मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वहां 4 दिनों के लिए यात्रा में शामिल होंगी.’बीते सात सितंबर से आरंभ हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अब तक प्रियंका गांधी शामिल नहीं हुई थीं. वह पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान में व्यस्त थीं. पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में इस यात्रा का हिस्सा बनी थीं और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की थी.

About Bhanu Sharma

Check Also

Latest news online। “2047 तक विकसित बन जाएगा भारत”- पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा की – “भारत के जी 20 अध्यक्षता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *