शिवा प्रोजेक्ट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कार्यालय को बंद करने का फरमान जारी !
हिमाचल डेस्क – हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नवनियुक्त सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पूरी तरह से एक्शन मोड में नज़र आ रहे हैं। बता दें की एक के बाद एक बड़े फैसले सुखविंदर सिंह सुक्खू ले रहे हैं। इसके अलावा आपको बता दें की हिमाचल सीएम सुक्खू ने जयराम सरकार के समय में लिए गए दो बड़े फैसलो में परिवर्तन किया है। सबसे पहला निर्णय तो ये कि शिवा प्रोजेक्ट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कार्यालय को बंद करने का फरमान जारी कर दिया गया है। इसके आलावा आपको बता दें कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में उप पुलिस अधीक्षक पदम सिंह ठाकुर को दी गई पुनर्नियुक्ति को भी रद्द कर दिया गया है.तो ये बड़े फैसले सीएम की ओर से लिए गए हैं।बता दें कि शिवा प्रोजेक्ट का प्रदेश का पहला कार्यालय भाजपा सरकार में सबसे पावरफुल कैबिनेट मंत्री रहे महेंद्र सिंह के हलके धर्मपुर के सिद्धपुर में चल रहा था। भाजपा सरकार के कार्यकाल में उप पुलिस अधीक्षक पदम सिंह ठाकुर को दी गई पुनर्नियुक्ति को भी रद्द कर दिया गया है। ऐसे में सियासी जंग तो अक्सर सरकारों के बीच चलना वाजिब है।