Sunday , December 3 2023
Breaking News

हिमाचल में बड़े नेताओं की साख दांव पर,जानिए प्रमुख बड़ी सीटों का हाल !

सराज सीट से आगे CM जयराम ठाकुर चल रहे आगे,शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर बड़ा झटका !

हिमाचल डेस्क – हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के रूझान आने शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सराज सीट से आगे चल रहे हैं। सबसे बड़ा झटका शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर को लग रहा है। गोविंद ठाकुर मनाली से चुनाव लड़े थे और शुरुआती रूझानों में अभी वो पीछे चल रहे हैं। इस बार सूबे की 68 सीटों पर कुल 412 प्रत्याशी मैदान में थे।

हिमाचल प्रदेश के अन्य हॉट सीटों पर क्या है हलचल?

बात अगर सराज सीट की करें तो इस सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े। शुरुआती रूझानों के अनुसार जयराम ठाकुर अभी आगे चल रहे हैं.इसक अलावा शिमला ग्रामीण की अगर बात करें तो इस सीट से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह आगे चल रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। शिमला सीट से भाजपा के प्रत्याशी संजय सूद पीछे चल रहे हैं। संजय सूद चाय की दुकान चलाते हैं और पूरे हिमाचल प्रदेश में चायवाले के नाम से मशहूर हैं।मंडी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर अनिल शर्मा मैदान में हैं। अनिल भाजपा के दिग्गज नेताओं में से एक हैं।

About Bhanu Sharma

Check Also

Latest news online। मंडी के कुकलाह व कटौला में बादल फटने से भारी तबाही, 5 लोगो की मौत, 2 लापता

मंडी: हिमाचल प्रदेश में आज भी कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *