Breaking News

Today Weather Updates: हरियाणा-पंजाब में झमाझम बारिश, कई क्षेत्रों में हुई बर्फबारी

Today Weather Updates: हरियाणा में बुधवार को मौसम ने करवट लीं। बारिश की दस्तक के साथ ही कोहरे में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में इस बार जनवरी में सर्दी का करीब 13 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा है। इस बार जनवरी महीने सबसे ठंडा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पंजाब के इन जिलों में बारिश का अलर्ट Today Weather Updates

वहीं पंजाब के पटियाला, पठानकोट, जालंधर, होशियारपुर, गुरदासपुर, मलेरकोटला, नवांशहर, कपूरथला, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब में मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा के इन जिलों बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पानीपत, करनाल, अंबाला, कैथल, जींद,कुरुक्षेत्र और सोनीपत में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं इसके साथ ही फतेहाबाद और सिरसा जिले में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है।

माता वैष्णो देवी के दरबार में सीजन की पहली बर्फबारी Today Weather Updates

जम्मू के रियासी जिले के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इस दौरान देवी मां के पवित्र दर्शन के लिए आए श्रद्धालु बर्फबारी का आनंद लेते नजर आए। माता वैष्णो देवी के दरबार में सीजन की पहली बर्फबारी का वीडियो भी सामने आया है। मां के भवन पर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है और भक्त उत्साह से माता रानी के नारे लगा रहे हैं। कई श्रद्धालु इस भव्य नजारे को अपने कैमरे में कैद करते भी दिखे। विभाग ने लिखा, “पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में भी बारिश/बर्फबारी हो रही है।”

READ ALSO: Lifestyle news। जानिए PCOS ke लक्षण

READ ALSO: Randeep Hooda-Lin Laishram Marriage: शादी से पहले पहुंचे मणिपुर मंदिर रणदीप हुड्डा और लिन

About News Next

Check Also

Union Budget 2024

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किए जाने के अवसर पर भाषण की तिथि, समय और लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार (23 जुलाई, 2024) को सुबह 11 बजे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *