Breaking News

हिमाचल में हुआ मतदान खत्म, जानें BJP और कांग्रेस के गढ़ में क्या हुआ ?

65.95 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग

हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया आज समाप्त हो गई। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक 65.95 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अभी अंतिम आंकड़े आने बाकी हैं। सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके लिए प्रदेश भर में 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

आखिर भाजपा और कांग्रेस के गढ़ में क्या हुआ ?

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी जिले की सिराज सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां शाम पांच बजे तक 74 फीसदी लोगों ने वोट डाला। जिले की मंडी सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे अनिल शर्मा भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। यहां अब तक 72.90 फीसदी वोटिंग हुई।

वहीं, शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। यहां शाम पांच बजे तक 66.35 फीसदी लोगों ने वोट डाला। वहीं, मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री हरोली से चुनाव लड़ रहे हैं।

About Bhanu Sharma

Check Also

योगी सरकार का फरमान, कांवड़ यात्रा मार्ग की दुकानों पर लगानी ही होगी नेम प्लेट

योगी सरकार का फरमान, कांवड़ यात्रा मार्ग की दुकानों पर लगानी ही होगी नेम प्लेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *