Friday , December 8 2023
Breaking News

हिमाचल में किसकी बनेगी सरकार ? जानिए सियासी समीकरण !

रिवाज़ बदलने की पुरजोर कोशिश में है भाजपा,8 दिसंबर को होगा नेताओं के भविष्य का फैसला

हिमाचल डेस्क – हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान हो चुका है।हिमाचल प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर हैं। भाजपा और कांग्रेस पार्टी के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों का भी वोट वाइज आकलन किया गया। भाजपा के नेता और प्रत्याशी अपनी सरकार बना रहे हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी बहुमत का दावा ठोक रही है। निर्दलीय उम्मीदवार भी जीत का दावा कर रहे हैं। इन नेताओं का गणित कितना सटीक बैठता है, इसका फैसला 8 दिसंबर को ईवीएम खोलने के बाद ही होगा।

सत्ता की राह तय करने में रहती है जिला कांगड़ा की अहम् भूमिका


हिमाचल की सियासत में कांगड़ा जिला ही राजनीतिक दलों के लिए सत्ता की राह तैयार करता रहा है। माना जाता है कि कांगड़ा से जिस दल की जितनी ज्यादा सीटें, उतनी ही उसके सत्ता में आने की गारंटी पक्की। वर्ष 1998 से चुनाव-दर-चुनाव हिमाचल की सियासत में यह ट्रेंड चलता आ रहा है।पहली बार चुनाव आयोग के मोबाइल एप से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव नतीजे तुरंत जान सकेंगे। चुनाव आयोग प्रदेश विधानसभा के चुनाव नतीजे जानने के लिए किसी भी मतगणना केंद्र के बाहर स्क्रीन नहीं लगाएगा।

About Bhanu Sharma

Check Also

Latest news online। मंडी के कुकलाह व कटौला में बादल फटने से भारी तबाही, 5 लोगो की मौत, 2 लापता

मंडी: हिमाचल प्रदेश में आज भी कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *