Sunday , December 3 2023
Breaking News

हिमाचल में आप के हट जाने से क्या बदलेंगे सियासी समीकरण? जानिए कौन सी पार्टी का होगा फायदा….

“आप” ने पंजाब में बड़ी जीत के बाद हिमाचल में रखा कदम!

विधानसभा चुनाव के बाद अब कांग्रेस हाइकमान ने मंथन सीटों पर शुरू कर दिया है। सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों से फीडबैक लिया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आंकड़े बनाए जा रहे हैं और जीत या हार की कसौटी पर उम्मीदवारों को परखा जा रहा है। कांग्रेस की सियासत में पांच साल बाद होलीलॉज एक बार फिर चर्चा में है और इस बार प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह कांग्रेस की तरफ से सत्ता के चेहरे तय कर रही हैं।कांग्रेस को इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के पीछे हटने से बड़ा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

आप इस बार अपना घोषणापत्र तक नहीं कर पाई जारी

बड़ी बात यह भी रही कि आप इस बार अपना घोषणापत्र तक जारी नहीं कर पाई। जो गारंटियां प्रदेश के लोगों को दी गई थीं, उन्हें ही घोषणापत्र के तौर पर परोस दिया गया। फिलहाल, इन सभी बातों का सीधा लाभ कांग्रेस के खाते जाता हुआ नजर आ रहा है। बीते दिनों होलीलॉज में प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और द्रंग से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर के बीच मुलाकात हुई है। इसके अलावा अन्य सीटों पर फोन के माध्यम से भी प्रदेशाध्यक्ष ने चर्चा की है। कांग्रेस लगातार ईवीएम को लेकर भी चर्चा कर रही है।

About Bhanu Sharma

Check Also

Latest news online। मंडी के कुकलाह व कटौला में बादल फटने से भारी तबाही, 5 लोगो की मौत, 2 लापता

मंडी: हिमाचल प्रदेश में आज भी कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *