Breaking News

हिमाचल में कांग्रेस की जीत के पीछे वीरभद्र सिंह का नाम-प्रतिभा सिंह

वीरभद्र सिंह के नाम पर प्रदेश के हर कार्यकर्ता ने मांगे वोट !

हिमाचल डेस्क-हिमाचल में विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने भारी मतों से जीत हासिल की थी।और उसके बाद सरकार बनाई।मंडी में अपने सम्बोधन के दौरान उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह ने हिमाचल में कांग्रेस का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह को दिया।

ये भी पढ़ें…मोरबी हादसे के मामले में पुलिस ने दायर की 1262 पेज की चार्जशीट !

वीरभद्र सिंह के नाम पर मांगे वोट

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के नाम पर प्रदेश के हर कोने में कार्यकर्ताओं ने वोट मांगे हैं। और कांग्रेस को भारी जनसमर्थन मिला। आगे उन्होंने कहा कि नाचन विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हार गए तो कोई गम नहीं। उन्होंने जनता का प्यार पाया है।

BITCOIN से जुड़ा हर लेटेस्ट अपडेट इस LINK पर पाएं….http://blognext.in

हाथ जोड़ो अभियान के तहत कही ये बात

प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के पीछे वीरभद्र सिंह का नाम है। यह बात पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शनिवार को चैलचौक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कही। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के नाम पर प्रदेश के हर कोने में कार्यकर्ताओं ने वोट मांगे हैं।

नाचन का विकास वह खुद करेंगी-प्रतिभा सिंह

ये भी पढ़ें…हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला -सत्ता नहीं बल्कि व्यवस्था बदलने के लिए काम शुरू !

उन्होंने कहा कि नाचन विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हार गए तो कोई गम नहीं। उन्होंने कहा कि नाचन का विकास वह खुद करेंगी। इससे पूर्व गोहर में प्रतिभा सिंह का भव्य स्वागत किया गया और कनैड़ में भी प्रतिभा सिंह का नाचन कांग्रेस ने स्वागत किया। यहां उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया।

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें……https://www.youtube.com/@newsnext9968

About Bhanu Sharma

Check Also

ऊना के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत: सरकारी डॉक्टर और प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

Latest Update Himachal :ऊना के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत: सरकारी डॉक्टर और प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

ऊना के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत: सरकारी डॉक्टर और प्रबंधन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *