Friday , December 1 2023
Breaking News

Latest news update online। E-challan के नाम पर हिमाचल प्रदेश में हो रही ठगी, लोगो को लिंक भेज कर पैसे लूट रहे है साइबर ठग!

E-Challan Fraud in Himachal: दिन-ब-दिन साइबर क्राइम देश व प्रदेश में बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल में भी आया है जहां साइबर ठगो ने लोगो से पैसे ऐठने का नया तरीका ढूंढ लिया है। लोगो को वाहनों के चालान के साथ नकली मैसेज का लिंक भेजकर पैसे लूटे जा रहे है।

Latest news update online
Photo  Courtesy: https://www.thestatesman.com/india/

LATEST NEWS UPDATE ONLINE

आप भी हो जाए सतर्क

मामलो की बढ़ोतरी के चलते पुलिस ने लोगो को सचेत रहने को कहा है। साइबर ठग पहले तो लोगो के मोबाइल पर मैसेज भेज रहे है। इसमें उनकी गाड़ी का ई-चालान होने का संदेश है। वही मैसेज के साथ एक लिंक भी भेजा जा रहा है जो की ई-चालान भरने के लिए आने वाले सेम सरकारी लिंक की तरह है।

इसी लिंक की मदद से साइबर ठग लोगो के पैसे लूट रहे है। अभी तक इस सप्ताह में जिला कांगड़ा में इस ठगी के मामले सामने आ चुके है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा की जालसाज लोगो को ठगने के लिए नए-नए साइबर तरीके ढूंढ रहे है। इन्ही सब क्राइम के साथ ई-चालान भी इसी का ही एक हिस्सा बन चुका है।

ऐसे बचे इस लूट से

यह वाहन चालकों के लिए बहुत आवश्यक है की ऐसे साइबर ठगो की उन्हे पहचान हो। जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करेंगे वैसे ही साइबर ठग आपका बैंक खाता हैक कर लेंगे। जिला पुलिस ने लोगो को इस फेक लिंक को पहचानने के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर असली व फेक लिंक को अपलोड किया है। यह आप साइट में जाकर देख सकते है।

जब भी ऐसा कोई इ-चालान का मैसेज या लिंक आप तक आए तो एक बार वीवी की वेबसाइट पर अपने वाहन का स्टेटस चेक जरूर करिए और उसके बाद ही लिंक को खोले।

About News Next

Check Also

Online news updates। भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 सक्सेसफुली हुआ लॉन्च

श्रीहरिकोटा: ISRO ने भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *