Sunday , December 3 2023
Breaking News

हिमाचल में हॉट सीटों पर महामुकाबला,दांव पर लगे बड़े चेहरे!

प्रदेश में 21 सीटें ऐसी, जहां उतरे हैं बड़े चेहरे मैदान में

हिमाचल डेस्क : विधानसभा चुनाव का रोमांच उन सीटों पर ज्यादा है, जहां कद्दावर नेता मैदान में हैं। इन हॉट सीटों पर जीत या हार का खेल ही यह भी तय करेगा कि इस बार प्रदेश की ड्राइविंग सीट पर किस राजनीतिक दल का कब्जा होने जा रहा है। हॉट सीटों की बात करें तो प्रदेश में 21 ऐसी सीटें हैं, जिनमें मुख्यमंत्री, मंत्री या फिर बड़े चेहरे मैदान में हैं और इनके भाग्य का फैसला अब ईवीएम में कैद हो चुका है। प्रदेश में 55 लाख 94 हजार मतदाता थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सीट सराज में बंपर वोटिंग हुई है। पांच बजे तक यहां 82 फीसदी से ज्यादा मतदान रिकॉर्ड हुआ है। प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी सीट फतेहपुर में शाम पांच बजे तक 67 फीसदी के करीब मतदान हुआ है। इस सीट पर भाजपा ने यहां वनमंत्री राकेश पठानिया को उतारा है, जबकि उनके सामने बागी कृपाल परमार, आप से डा. राजन सुशांत और कांग्रेस से भवानी पठानिया मैदान में हैं। सुजानपुर विधानसभा सीट पर देर शाम तक 74 फीसदी मतदान हुआ है।

भाजपा प्रत्याशी को सुजानपुर में मिला धूमल और अनुराग का साथ

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का सहारा भी सुजानपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी को भरपूर मिला है। यहां राजेंद्र राणा के भविष्य का फैसला होना है। कांग्रेस प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की नादौन सीट पर 65.55 फीसदी मतदान हुआ है। भाजपा ने विजय कुमार को मैदान में उतारा है। ऊना के हरोली में कांग्रेस के मुकेश अग्रिहोत्री के भविष्य का फैसला होना है। य जसवां-परागपुर सीट पर उद्योगमंत्री बिक्रम सिंह पठानिया का भविष्य तय होना है। इस सीट पर 68 फीसदी मतदान हुआ है। धर्मशाला सीट पर पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के सामने भाजपा से राकेश चौधरी और आप से कुलवंत सिंह राणा और निर्दलियों में विपिन नैहरिया के बीच चुनावी जंग हो रही है.

About Bhanu Sharma

Check Also

Online news updates। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड से 8099.97 का नुकसान; शिव जी के मंदिर में हुए भूस्खलन में एक और शव मिला; कुल्लू में 8 मकान ढहे, 3 नेशनल हाईवे समेत 530 सड़के बंद

शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से भूस्खलन सहित फ्लैश फ्लड आने से कई जिलों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *