Friday , December 8 2023
Breaking News

Latest news update online। Safe landing of Chandryan-3: भारत ने चंद्रयान-3 की सेफ लैंडिंग के साथ पूरे विश्व में रचा इतिहास, ISRO ने किया ट्वीट

चंद्रयान-3 सेफ लैंडिंग: भारत ने चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सेफ लैंडिंग कर पूरी दुनिया में इतिहास रचा है। भारत में खुशी का और जश्न का माहौल है। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के पास भारत चांद में अमेरिका, यूएसएसआर और चीन के बाद पहुंचने वाला 4 देश बना है। 40 दिनो की लंबी यात्रा के बाद आज यानी 23 अगस्त, 2023 ये चन्द्रमा के साउथ पोल में सुरक्षित पहुंच गया है।

Latest news update online
        Photo Courtesy: https://aninews.in/

LATEST NEWS UPDATE ONLINE

Latest news update online
         Photo Courtesy: https://aninews.in/

इसरो ने यह ट्वीट किया

जैसे ही चंद्रयान-3 की सेफ लैंडिंग हुई वैसे ही इसरो ने ट्वीट करके यह लिखा की “चंद्रयान-3 मिशन का संदेश- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं और आप भी। चंद्रयान-3 सफल रहा। चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए पूरे भारत को बधाई।”

इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा- “भारत चंद्रमा पर है।”

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को दी बधाई

विक्रम लैंडर की चांद में सेफ लैंडिंग के बाद पीएम मोदी भी दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इसरो के केंद्र से जुड़े हुए थे। पीएम मोदी ने पूरे देश को बधाई दी और कहा की- ” जब हम ऐसे एतिहासिक श्रण देखते है तो हमे बहुत गर्व होता है। यह नए भारत का सूर्योदय हुआ है। हमने धरती पर संकल्प लिया है और चांद पर उसे साकार किया। भारत अब चंद्रमा पर है।”

“हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से हम वहां पहुंच पाए है” – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा की- “इससे पहले कोई भी देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक नही पहुंच पाया है। हमारे वैज्ञानिको की मेहनत से हम वहां पहुंच पाए है। भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नही है। यह सफलता पूरे मानवता की है। कभी कहा जाता था की चंदा मामा बहुत दूर के है, अब एक दिन यह भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के है।”

 

About News Next

Check Also

Protest Against Sukhdev Murder in Rajasthan

Protest Against Sukhdev Murder in Rajasthan: प्रदर्शन, बसों पर पथराव कर सड़क पर जलाए टायर, प्रशासन ने बाजार करवाए बंद

Protest Against Sukhdev Murder in Rajasthan: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *