Breaking News

Latest indian political news। अध्यक्ष अंकिता दत्ता को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया

कांग्रेस की असम युवा इकाई की अध्यक्ष अंकिता दत्ता को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। उनके खिलाफ यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर की गई है। अंकिता ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इससे पहले उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केशव कुमार के विरुद्ध यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। और जानने के लिए इस Latest indian political news के आर्टिकल को पूरा पढ़िए।

Latest indian political news

Latest indian political news

कांग्रेस का ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा खोखला- भाजपा

भाजपा ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस का ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा खोखला है। भाजपा आइटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ”यह कांग्रेस का महिला सशक्तिकरण का माडल है। उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला की शिकायत सुनने के स्थान पर उसे निष्कासित कर दिया गया। जिस ढंग से अंकिता दत्ता को कांग्रेस ने निकाला गया है, वह महिलाओं के लिए प्रेरणादायक कतई नहीं है।”

मुझे चुप रहने के लिए कहा गया”

अंकिता ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ”छह महीने से बीवी श्रीनिवास द्वारा मानसिक उत्पीड़न और भेदभाव के बावजूद मुझे चुप रहने के लिए कहा गया। इस संबंध में कोई जांच भी शुरू नहीं की गई। मुझे पता है कि इससे मेरा राजनीतिक करियर समाप्त हो सकता है। यदि मुझे यही कीमत चुकानी है तो यही सही।’

घर और कार्यालय का सीसीटीवी फुटेज देख सकते हैं

मेरे भाजपा के किसी नेता से मिलने के बारे में, आप घर और कार्यालय का सीसीटीवी फुटेज देख सकते हैं जिसमें आप मुझे संभवत: ट्रोल्स के बारे में पढ़ते हुए देखेंगे जो मेरे सहकर्मी फैला रहे हैं।” असम कांग्रेस ने दत्ता को उनकी कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में उन्हें यह बताने के लिए कहा गया था कि उनकी कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।

असम कांग्रेस ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

इससे पहले असम कांग्रेस ने दत्ता को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में उन्हें यह बताने के लिए कहा गया था कि उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।

श्रीनिवास बीवी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस रवाना

असम पुलिस की एक टीम भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार को कर्नाटक के लिए रवाना हो गई। असम के डीजीपी जीपी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने और ब्योरा देने से इनकार कर दिया। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मामला दर्ज होने के बाद अब कानून अपना काम करेगा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस को इस मामले में एक जांच समिति का गठन करना चाहिए था और आपस में चीजों को सुलझाना चाहिए था।

मुख्यमंत्री ने अंकिता दत्ता के भाजपा में शामिल होने की संभावना को खारिज कर दिया। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख भूपेन बोरा ने कहा है कि सरमा ने पुलिस शिकायत दर्ज कराने के लिए दत्ता को प्रेरित किया है।

ऐसे और इंटरेस्टिंग कॉन्टेंट पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट https://www.newsnext.in/ पर क्लिक करें और Latest indian political news से रिलेटेड आर्टिकल्स पाएं।

About News Next

Check Also

पीएम मोदी ने फतेहपुर में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी पर किया कटाक्ष

पीएम मोदी ने फतेहपुर में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी पर किया कटाक्ष पीएम मोदी ने फतेहपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *