Anushka Sharma At Cannes 2023:बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कभी भी फैंस को अपने लुक से बोर नहीं किया है। चाहे कैजुअल और कंफर्टबल आउटफिट पहनना हो या फिर पार्टी और इवेंट में ग्लैमरस अवतार हो, अनुष्का ने हमेशा अपने लुक से लोगों का ध्यान खींचा है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने ‘कांस फिल्म फेस्टिवल 2023’ में डेब्यू किया हैैैै। अनुष्का शर्मा का लुक देखने के लिए इस Latest news bollywood के आर्टिकल को पूरा पढ़िए।
LATEST NEWS BOLLYWOOD
कांस’ की पार्टी के लिए तैयार हुईं अनुष्का पिंक-ब्लैक कॉम्बिनेशन वाले आउटफिट में स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को स्लीक पोनीटेल और डायमंड इयररिंग्स से पूरा किया था। मेकअप की बात करें तो अनुष्का ने मिनिमस मेकअप में अपने लुक में चार-चांद लगाया। ओवरऑल लुक में अनुष्का जच रही थीं।
अनुष्का शर्मा ने किस लुक में किया डेब्यू?
अनुष्का शर्मा ने 26 मई 2023 को ‘कांस 2023’ में अपना डेब्यू किया। उन्होंने लॉरियल के साथी एंबेसडर ईवा लोंगोरिया और एंडी मैकडॉवेल के साथ रेड कारपेट पर वॉक किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने रिचर्ड क्विन का डिजाइनर ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन पहना था, जिसमें वह बहुत गॉर्जियस लग रही थीं।
ए लाइन ड्रेस के साथ अनुष्का शर्मा ने हाई हील्स कैरी किए थे। एक्ट्रेस ने अपने स्लीक हेयर बन और डायमंड इयररिंग्स के साथ न्यूड मेकअप से अपने लुक को पूरा किया था। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की ये तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं।
अनुष्का शर्मा का करियर
अनुष्का शर्मा के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने यशराज फिल्म्स की रब ने बना दी जोड़ी से साल 2008 में शाहरुख खान के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे कर उन्होंने इंडस्ट्री में एक बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बनाई और उन्हें पीके, बैंड बाजा बारात, दिल धड़कने दो सुल्तान समेत कई सारी फिल्मों में ब्लॉकबस्टर परफॉर्म करते हुए देखा गया।
एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट
एक्ट्रेस की फिल्म कला हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जिसमें उनका कैमियो देखा गया था। एक्टर होने के साथ अनुष्का अब एक फिल्म मेकर के रूप में भी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बन चुकी हैं और पिछले कुछ सालों में उन्होंने बेहतरीन फिल्में पेश की है जिसमें बुलबुल, पाताल लोक और कला जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं। एक्ट्रेस को जल्द ही झूलन गोस्वामी की बायोपिक में देखा जाने वाला है जिसका नाम चकदा एक्सप्रेस है।
3 साल से किसी फिल्म में नहीं दिखीं Anushka Sharma, बताया क्यों लिया था ब्रेक?
अनुष्का शर्मा ने साल 2018 के बाद से फिल्मों से दूरी बना ली है. हालांकि उन्होंने इस बीच बतौर प्रोड्यूसर फिल्में बनाई हैं, पर मेन स्ट्रीम मूवीज में उन्हें देखे हुए लगभग तीन साल हो गए हैं। इन तीन सालों में अनुष्का अपने पहले बच्चे की मां बनीं और फिलहाल वे मदरहुड फेज पर पूरी तरह फोकस कर रही हैं। इसी दौरान उन्हें कुछ ब्रांड एंडोर्समेंट्स में देखा गया। फिल्मों से वे अब तक दूर क्यों है इसपर उन्होंने फैशन मैगजीन Grazia से बात की है।
अपने ग्रोथ के लिए खुद को स्पेस देना जरूरी: अनुष्का
Grazia को दिए इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने बताया कि उन्होंने फिल्मों से ब्रेक क्यों लिया। इसी से जोड़ते हुए उन्होंने मेंटल हेल्थ मुद्दे पर भी बात की। वे कहती हैं- ‘मेंटल हेल्थ और काम से ब्रेक लेने का टॉपिक अब लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।’
ऐसे और इंटरेस्टिंग कॉन्टेंट पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट https://www.newsnext.in/ पर क्लिक करें और Latest news bollywood से रिलेटेड आर्टिकल्स पाएं।