Breaking News

3rd Navratri Powerful Remedies: मां भगवती के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है, आज करें ये अचूक उपाय

3rd Navratri Powerful Remedies: आज नवरात्रि का तीसरा दिन है और आज के दिन मां भगवती के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इनकी पूजा काफी फलयुक्त होती है।मां का यह स्‍वरूप बहुत ही उत्तेजित माना गया है। मां चंद्रघंटा की पूजा से निडर और बहादुर बनने का वरदान मिलता है। देवी चंद्रघंटा वर्ण स्‍वर्ण के समान चमकीला और उनका वाहन सिंह है। इनके ललाट में घण्टे के आकार का अर्धचंद्र है इस वजह से इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। इसी के साथ आपको बता दें कि इनकी पूजा करने से कुंडली में मंगल दोष के बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है।तो चलिए जानते हैं आज नवरात्रि के तीसरे दिन कौन से उपाय कर के मां को प्रसन्न करना चाहिए।

मां चंद्रघंटा की पूजा और उपाय 3rd Navratri Powerful Remedies

जिस भी व्यक्ति का मंगल ग्रह खराब होता है उसका मन काफी चिड़चिड़ा और गुस्से वाला हो जाता है।जिसकी वजह से अवांछित दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है।इतना ही नहीं ऐसा होने से बहुत से रोग आपको परेशान करने लग जाते हैं।कई बार ऐसा देखने में आता है कि जब भी हम जीवन में आगे बढ़ने का प्रयत्न करते हैं तो कुछ बाधाएं हमारी तरक्की में परेशानियां उतपन्न करती हैं।इन सब समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए आज के दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करनी चाहिए।

पैसों की तंगी दूर करने के लिए

बहुत प्रयत्न करने के बाद भी अगर आर्थिक मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है तो आज के दिन मां के सामने इस मंत्र का 51 बार जाप करें।
पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकेर्युता। प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥

बिमारियों से छुटकारा पाने के लिए

सेहत से जुड़ी मुश्किल को दूर करने के लिए और हमेशा स्वस्थ सेहत का वरदान प्राप्त करने के लिए चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन यानी आज लाल फूल एक तांबे का सिक्का या फिर तांबे की कोई भी वस्तु मां को भेंट करें। इसके बाद इसी सिक्के को अपने पर्स में रख लें या फिर गले में पहन लें। ऐसा करने से बिमारियों से छुटकारा मिलता है।

प्रथा के अनुसार मां को पीला रंग बहुत प्रिय है।ऐसे में अगर उनको पीले रंग की किसी चीज का भोग लगाया जाए तो जीवन बेहद ही सुन्दर और खुशनुमा बन जाता है।
इसके अलावा इस मंत्र का जाप करने से मनचाहे फल की प्राप्ति मिलती है-
ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः

मां की पूजा करने से मिलती है मानसिक शांति 3rd Navratri Powerful Remedies

प्रथा के अनुसार इस रूप की पूजा करने से मानसिक सुख की अनुभूति प्राप्त होती है और अंत समय में कल्याण की प्राप्ति होती है। अपने जीवन में शांति की प्राप्ति चाहते हैं तो आज के मां चंद्रघंटा के पूजा अवश्य करनी चाहिए। ये भी कहा जाता है कि जो व्यक्ति इनकी पूजा करता है उसे बहुत सी शक्तियों का अनुभव होता है।

READ ALSO: Pradhan Mantri Suryoday Yojana: प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के लिए आवेदन करें कैसे, बचेगा बिजली बिल

READ ALSO: Randeep Hooda-Lin Laishram Marriage: शादी से पहले पहुंचे मणिपुर मंदिर रणदीप हुड्डा और लिन

About News Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *